करतला। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026 को करतला स्थित सद्भावना भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने सहभागिता कर अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और एकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती फूलबाई राठिया (सरपंच, करतला) ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती बीजमती राठिया (अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा), श्रीमती रेणुका राठिया (सदस्य जिला पंचायत कोरबा) सहित जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वक्ताओं ने आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि विधायक फूल सिंह राठिया ने समाज को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, युवाओं एवं महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही


