पुलिस को चकमा देने वाली ‘महुवा शराब वाली लेडी डॉन’ को आखिरकार पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचा दी है।
कोरबा जिले के आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कटघोरा थाना क्षेत्र के रजकम्मा आवासपारा से 22 साल की सैजल उर्फ पिंकी ध्रुव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी टीम ने जब घेराबंदी की, तो पिंकी ने भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। उसके पास से महज 7.2 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है।
यह वही पिंकी ध्रुव है, जो बीते 20 सितंबर को पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गई थी। उस दिन इसकी साथी भगवती ध्रुव 13.2 लीटर शराब के साथ धरी गई थी।
इस गिरफ्तारी से पहले पिंकी और उसके भाई ने कटघोरा थाने के दो पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का संगीन आरोप लगाया था। आरोप इतना तगड़ा था कि एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।
वहीं वसूली का आरोप लगाने वाली खुद अवैध शराब के मामले में पकड़ी गई
फिलहाल पिंकी को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है, और उसका भाई अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



