कोरबा। भैंसमा बाजार में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। बाजार करने पहुंचे एक ग्रामीण की मोटरसाइकिल दशहरा मैदान के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़नीपानी निवासी जवाहर लाल पटेल (49 वर्ष) 6 नवंबर 2026 को अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AY 2201 से भैंसमा बाजार पहुंचे थे। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे दशहरा मैदान के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर लॉक किया और बाजार करने चले गए।
करीब 1:15 बजे जब वे वापस लौटे तो मौके से मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।
चोरी हुई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित ने सिविल लाइन रामपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


