खबर कोरबा के बालको क्षेत्र की है जहां गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर चालक संतोष कुमार खैरवार मानिकपुर खदान से कोयला लेकर बालको प्लांट पहुंचा था। रिंग रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर खड़ा कर वह नीचे उतरा, तभी वाहन अचानक बिना चालक के आगे बढ़ने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, ट्रेलर को रोकने के लिए चालक संतोष कुमार दौड़ा, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दि
या।


