कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित छुरी में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में सनसनीखेज डकैती
तीन बदमाश बाइक से पहुंचे, जिनमें एक युवती के वेश में था
कट्टे की नोक पर दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट की वारदात को दिया अंजाम
वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर मौके से हुए फरार
पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक बाइक किया बरामद
पुलिस दुकान व मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
पूरे इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज, जांच जारी



