रामपुर विधानसभा के सेन्द्रीपाली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकास और शिक्षा को नई उड़ान मिली है। विधायक फूल सिंह राठिया ने विद्यालय परिसर में विधायक निधि से बनने वाले प्रार्थना शेड का भूमि पूजन किया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय ने सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि से प्रभावित होकर विधायक राठिया ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सत्र 2026-27 में 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और हवाई यात्रा भी कराई जाएगी।
विधायक की इस घोषणा से विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिक्षा, विकास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।



