जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसमंदा में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हा कथित रूप से शराब के नशे में बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं और बारात भी पहुंच चुकी थी, लेकिन जैसे ही दुल्हन पक्ष को दूल्हे के नशे में होने की जानकारी मिली, माहौल बदल गया। दुल्हन ने साहसिक निर्णय लेते हुए शादी करने से मना कर दिया।
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझाइश का दौर चला, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार विवाह संपन्न नहीं हो सका।
दुल्हन के इस फैसले की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है। कई लोगों ने इसे आत्मसम्मान, जागरूकता और गलत परिस्थितियों के खिलाफ खड़े होने का उदाहरण बताया है।



