मामला कोरबा जिले केश्यांग थाना क्षेत्र के छिरहुट गांव का है। 23 वर्षीय घूरई बाई की 16 जून को मौत हो गई थी। पति ने दावा किया कि उसकी मौत बीमारी के कारण हुई, जिसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना दिया गया।
लेकिन अब मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताया। परिजनों का आरोप है कि पति दिलीप बैगा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और अक्सर विवाद करता था। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की।
शिकायत के बाद पुलिस, प्रशासन और सीन ऑफ क्राइम टीम की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
देखें वीडियो
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस मौत के रहस्य से पर्दा उठा सकती है



