छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान के लिए बिलासपुर संभाग से कोरबा जिले के दो उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
चयनित शिक्षकों में करतला विकासखंड के प्राथमिक शाला ठाकुरदीयापारा खरवानी के प्रधान पाठक डॉ. मनोज प्रधान तथा पाली विकासखंड के प्राथमिक शाला कारीछापर के सहायक शिक्षक श्री संतोष कुमार कर्ष शामिल हैं।
दोनों शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राज्य अलंकरण सम्मान के लिए उनका चयन किया गया है।
शिक्षकों के इस चयन पर शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों तथा जिलेवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



