गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में उरगा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला 20 सितंबर की रात करीब 9 बजे ग्राम आमपाली मुख्य मार्ग का है। यहां गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा निर्धारित नियमों के तहत डीजे बंद करने या आवाज कम करने की समझाइश दी जा रही थी।
इसी दौरान आमपाली निवासी 34 वर्षीय सुनील कुमार खड़िया पर पुलिस पार्टी के साथ अभद्र व्यवहार और प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नेमदास से गाली-गलौज करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इस दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास भी किया गया।
मामले में थाना उरगा में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।
वहीं, निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर संबंधित डीजे संचालक के खिलाफ भी कोलाहल अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की गई।


