कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आने के बाद अब ग्राम पंचायत रीवापार में चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है।
सोमवार को बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव में लगे एक बोर (बोरवेल उपकरण) को निशाना बनाते हुए चोरी कर ली। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
लगातार हो रही वारदातों ने उरगा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं



