करतला विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला खरवानी में संकुल स्तरीय शालेय प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का विद्यालय में स्वागत करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर ग्राम के उप सरपंच कमल साहू, प्रधान पाठक एम.आर. साहू, ब्लॉक अध्यक्ष करतला उपेन्द्र राठौर, संकुल समन्वयक बसंत मिरी, प्रधान पाठक मनोज प्रधान, शिक्षक विष्णू प्रसाद गुप्ता, खिखराम बरेठ, अनुसुइया रात्रे, शकुन्तला साहू, गीता कंवर, सहायक शिक्षक राजेश ध्रुवे सहित संकुल के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं ग्राम प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं अध्ययन सामग्री प्रदान कर स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के दौरान शिक्षा के प्रति जनजागरूकता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।



