कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर जहां बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।दर्री-कोरबा मुख्य मार्ग पर बुधवार को बरपारा कोहड़िया के पास तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में सभी सवारों को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।



