कोरबा। जिला अस्पताल में बच्चे का टीकाकरण कराने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला के विरोध पर अस्पताल में मौजूद लोगों ने आरोपी दुर्गा शंकर डहरिया जिसे गोढ़ी गांव का निवासी बताया गया उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि, महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।



