कोरबा। जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रापाली के आश्रित ग्राम टोंडा में आयोजित प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जर्वे और लीमगांव की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लीमगांव की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच अंजनी-राजेंद्र पैंकरा, ग्राम पंचायत पहाड़गांव के सरपंच पति एवं रीवांपार निवासी इंडियन आर्मी के जवान कृष्णा पटेल शामिल हुए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को देखने बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस आयोजन से क्षेत्र में खेल भावना और युवाओं के बीच क्रिकेट के प्रति उत्साह देखने को मिला।



