मामला कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र की है जब 17 अक्टूबर को प्रार्थी गेवर्रा से रायगढ़ जाने के लिए ट्रेलर क्रमांक से निकला था। दोपहर करीब 2 बजे कुकरीचोली मेन रोड के आगे वाहन रोककर नीचे उतरा, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे और खुद को माइनिंग में काम करने वाला बताकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान दोनों ने अचानक झपट्टा मारकर प्रार्थी का OPPO मोबाइल और ₹500 नगद छीन लिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

शिकायत के बाद उरगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उरगा चौक में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, ₹500 नगद और वारदात में इस्तेमाल HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक **CG 12 BS 0751** बरामद की है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें **24 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड** पर भेज दिया गया।


