दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जा चुके हैं जेल, चाकू लेकर घूमने की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
फरसवानी/कोरबा। ग्राम पंचायत फरसवानी में संतोष राठौर, पिता सत्यनारायण राठौर, का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने के मामले में तीसरे आरोपी विकास यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी ज्ञान प्रकाश राठौर और गोविंद राठौर को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार की रात ग्रामीणों ने पुलिस एवं डायल 112 को सूचना दी कि ग्राम पंचायत फरसवानी में विकास यादव, निवासी सिवनी, हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है। बताया गया कि इस दौरान संतोष राठौर के साथ बाजार चौक के पास उसकी बहस भी हुई। ग्रामीणों ने उसे देखा कि सिवनी निवासी विकास यादव चाकू संतोष के गले में रखा है देख ग्रामीणों चिल्लाना शुरू कर दिया ग्रामीणों के चिल्लाने के बाद वह चाकू लेकर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए भागने लगा। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह नाली में गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल विकास यादव को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, कोरबा ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, विकास यादव ग्राम पंचायत फरसवानी में खुद को ‘कल्कि का अवतार’ बताते हुए चिल्ला रहा था। साथ ही वह लोगों को मारने-काटने की धमकी देने जैसी बातें भी कह रहा था, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल था।
इस मामले में पहले ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। तीसरे आरोपी विकास यादव की गिरफ्तारी के बाद अब इस प्रकरण में शामिल तीनों आरोपियों को जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।



