कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा अमलडीहा निवासी महेंद्र यादव 1 जुलाई 2026 से लापता हैं। परिजनों ने 5 जुलाई को उरगा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
परिजनों का आरोप है कि अब तक युवक की तलाश में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक कोरबा को आवेदन सौंपकर मामले की जांच तेज करने और युवक को जल्द खोजने की मांग की है
आखिर 14 दिनों से लापता महेंद्र यादव कहां हैं? यह सवाल अब परिजनों की चिंता बढ़ा रहा है।
अगर आपको महेंद्र यादव के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या परिजनों को सूचना दें। 9238200621



