25 नवंबर 2024 का वह दिन था जब एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, और यह घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलियारी भांठा में घटित हुई थी युवती की हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिलियारी भांठा निवासी पूजा पटेल की शादी शक्ति जिले के आमापाली गांव के पिंटू उर्फ लोकेश्वर पटेल के साथ तय हुई थी।
इसी दौरान पूजा किसी अन्य युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी। इस बात की जानकारी जब पिंटू उर्फ लोकेश्वर पटेल को लगी तो वह नाराज हो गया।
बताया गया कि आरोपी सिलियारी भांठा पहुंचा और विवाद के दौरान पूजा पटेल का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद उरगा पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया।
तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए साक्ष्य जुटाए और न्यायालय में प्रस्तुत किए।
तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे की अदालत में सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध सिद्ध पाया गया।
इसके बाद न्यायालय ने आरोपी पिंटू उर्फ लोकेश्वर पटेल को आजीवन कारावास और एक सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।


