कोरबा जिले के छोटे से गांव खोड्डल के रहने वाले ओंकारेश्वर प्रसाद सोनवानी ने यह साबित कर दिया कि हौसलों के आगे कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती।
एक हादसे में स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बाद उनकी जिंदगी व्हीलचेयर तक सीमित हो गई। लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को मजबूत बनाया। Altius मोटराइज्ड व्हीलचेयर उनकी ताकत बनी और मेहनत उनकी पहचान।
रायपुर में आयोजित नेशनल मिनी इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में ओंकारेश्वर ने बेंच प्रेस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया।
आज उनकी सफलता पूरे कोरबा और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। ओंकारेश्वर का संदेश साफ है— “हालात नहीं, हौसले आपकी मंजिल तय करते हैं।”
व्हीलचेयर पर बैठकर गोल्ड जीतने वाले इस खिलाड़ी को हमारी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।


