कोरबा/उरगा। उरगा-चांपा नेशनल हाईवे 149-B पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे उरगा थाना क्षेत्र के नाका के समीप एक बार फिर सड़क हादसा हो गया, जिसमें प्लैटिना बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। क्षेत्र में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक कोरबा से चांपा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि हादसा बाइक के नियंत्रण खोने से हुआ या किसी अन्य वाहन की वजह से, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक का नाम **धीरज दुबे** बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की इमरजेंसी सेवा **1033** की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बीडीएम अस्पताल, चांपा में भर्ती कराया।
फिलहाल दोनों युवक किस क्षेत्र के निवासी हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


